जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड क्रमांक – 22 इन दिनों सर्वाधिक चर्चा में है l इसका कारण है शिक्षाविद शिल्पा तापडिया का चुनाव में उम्मीदवार के रूप में इस सीट से खड़ा होना l नामांकन के बाद से क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है की लम्बे समय से शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में काम कर रही शिल्पा वार्ड – 22 से सभी प्रत्याशियों पर भारी हैं l उनके चुनाव प्रचार में शामिल समाजसेवी एवं व्यापारी आशीष मित्तल का कहना है की प्रचार के दौरान शिल्पा जहाँ भी जा रही हैं उन्हें मतदाताओं का भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है l ऐसा लग ही नहीं रहा की को किसी को कुछ भी बताने की जरुरत है l इतना ही नहीं सामाजिक संगठनो ने भी अब शिल्पा को समर्थन देने का एलान करके चुनाव को और भी रोचक बना दिया है l जिसमे मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा एवं झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन ने आगे बढ़कर समाज के लोगों के लिए बाकायदा पत्र लिखकर शिल्पा को जितवाने की अपील की है l शिल्पा तापडिया मारवाड़ी व्यापारी परिवार की बेटी हैं और स्वयं जुगसलाई क्षेत्र में काफी लम्बे समय से शिक्षा की अलख जगा रही हैं l इस कारण उनकी समाज के हर वर्ग में अच्छी खासी पहचान है l इसके अलावा समय -समय पर समाज की जरूरतमंद तबको के लोगों के बीच पहुँच कर उन्हों हमेशा लोगों की हर संभव मदद की है l जिसके कारण युवाओं का एक वर्ग भी उनके लिए समर्थन जुटाने में दिन – रात एक किये हुए है l

इस चुनावी गहमागहमी के बीच शिल्पा का कहना है की शिक्षित समाज की परिकल्पना को लेकर चली हैं ये चुनाव उनकी उनके अभियान को गति देने का एक माध्यम है l आज का युवा शिक्षा को छोड़ कर नशे की ओर रुख कर रहा है l मेरा सबसे पहला प्रयास होगा की जो भी बच्चे और युवा नशे की लत के कारन बर्बाद हो रहे हैं सक्षम प्राधिकार और अपने लोगों के प्रयास से उन्हें मुख्य धारा में वापस लाकर शिक्षित किया जा सके l यदि कोई भी किशोरवय बच्चा थोडा भी शिक्षित होगा तो उसे कुछ नहीं तो ऐसा रोजगार जरुर मिल जायगा जिससे वो सर उठा कर समाज के बीच रह सकेगा l इसके अलावा समाज की उम्रदराज महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित है l ऐसी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनवा कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाया जायगा l जिससे वो आत्मनिर्भर हों और उनकी जीवनशैली का स्तर उन्नत हो सके l इसके साथ -साथ अपने वार्ड के उन स्थानों को चिन्हित कर जहाँ हर साल गर्मियों में पेयजल की समस्या रहती है सरकार या स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जलमीनार की व्यवस्था करवा दी जायगी l ताकि गर्मी से बेहाल लोगों को पानी के लिए बेहाल नहीं होना पड़े l इसके साथ -साथ अपने वार्ड की सुरक्षा के लिए उसे सी सी टी वी कैमरे से लैस कर दिया जायगा l ये आमजनों की सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है l इसके अलावा वैसे युवा जो पाना स्वयं का रोजगार करना चाहते है उन्हें स्थानीय बैंक और जिला उद्योग केन्द्रों से समन्वय स्थापित कर अपना व्यापार आरम्भ करवाने में सहायता की जायगी l ताकि सही मार्गदर्शन मिलने पर युवा वर्ग भटकाव की जगह विकास की ओर अग्रसर होकर समाज की उन्नति का सहभागी बन सके l
इधर शिल्पा के इस अभियान को गति देने में विनीता अग्रवाल , स्वाति तापडिया, राजीव तापडिया, बादल तापडिया , उमा शर्मा,कोमल अग्रवाल,विकास तापडिया,संदीप तापडिया, शरद चितलांगिया,भव्या बरवालिया,राजीव दुबे, जैसे युवा कार्यकर्त्ताओ का भी अहम् योगदान है l

