जुगसलाई वार्ड 22 की प्रत्याशी शिल्पा तापडिया ने जुगसलाई स्टेशन रोड में चलाया जनसंपर्क अभियान विकास के संकल्प को दोहराया

SHARE:

जुगसलाई : वार्ड पार्षद के चुनाव में वार्ड संख्या – 22 से जनसेवा का जज्बा लेकर प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रही शिक्षाविद एवं युवा समाजसेविका शिल्पा तापडिया ने अपने प्रचार अभियान के दुसरे चरण में जुगसलाई के स्टेशन रोड,विश्वनाथ अपार्टमेंट,चौक बाज़ार क्षेत्र में समर्थको के साथ चुनाव प्रचार कर मतदाताओं से अपने लिए समर्थन माँगा l इस दौरान उनके साथ युवाओं का पूरा हुजूम उमड़ पड़ा l हर जगह पर उन्हें लोगों ने हाथो हाथ लिया और पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया l चूँकि शिल्पा शिक्षा के क्षेत्र से काफी लम्बे समय से जुडी रही हैं इसलिए समाज के हर वर्ग में उन्हें जानने वालों की अच्छी तादाद है l जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रही है l

वहीँ चुनाव प्रचार के बीच प्रत्याशी शिल्पा तापडिया ने कहा की अब तक स्ट्रीट लाइट, खराब सड़क, पेयजल की समस्या,समाज के कमज़ोर तबके के लोगों के बच्चों के लिए समुचित शिक्षा व्यवस्था का नहीं होना जैसी मूलभूत समस्याएँ सामने आयी हैं l साथ ही बुजुर्ग और जरूरतमंद महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की योजना है l ये सभी मुद्दे चुनावी एजेंडे में पहले से ही शामिल हैं जिनके निराकरण का प्रयास किया जायगा l साथ ही अपने वार्ड में सुरक्षा के लिए सी सी टी वी कैमरे भी लगाये जाएंगे l उन्होंने कहा की युवाओं और बच्चों की नशामुक्ति के लिए भी विशेष कार्यक्रम चलाने की योजना है l

शिल्पा ने कहा की भले ही वार्ड स्तर का चुनाव लड़ रही हैं मगर यहाँ भी जनकल्याण के लिए कार्य करने और लोगों को उसका लाभ पहुँचाने की असीम संभावनाएं हैं l समाज के हर वर्ग का जिस प्रकार समर्थन मिल रहा है उससे ये तो तय है की लक्ष्य अब दूर नहीं है l

इस अभियान में शिल्पा के साथ राजीव तापडिया , विनीता अग्रवाल , स्वाति तापडिया , अंजलि तापडिया ,आशीष मित्तल, लखन भाटिया,विक्की तापडिया ,संदीप तापडिया ,बदल तापडिया सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्त्ता शामिल थे l

Leave a Comment