जमशेदपुर : नगर परिषद चुनाव की गहमागहमी के बीच जुगसलाई वार्ड पार्षद के चुनाव में वार्ड संख्या – 22 से जोर आजमाईश कर रही शिक्षाविद के रूप प्रसिद्ध एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच अपनी गहरी पैठ रखनेवाली युवा प्रत्याशी शिल्पा तापडिया ने अपने वार्ड का सघन दौरा किया l इस क्रम में उन्होंने जुगसलाई के लोकनाथ अपार्टमेंट और उसके आस – पास के गली मोहल्लों का दूर किया और स्थानीय निवासियों की समस्याओं से अवगत हुई l स्थानीय लोगों ने उन्हें समर्थन के लिए आश्वस्त करते हुए अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया l मतदाताओं ने उन्हें बताया की 22 नंबर वार्ड के गलीयों की स्थिति बहुत खराब है , नालियाँ बरसात में भर जाती है हैं जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है l इसके अलावा इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है जिसे दूर करने की जरुरत है l इसके साथ -साथ गर्मियों में होनेवाली पेयजल की समस्याओं से भी लोगों ने उन्हें अवगत करवाया l

मतदाताओं से संवाद करते हुए शिल्पा तापडिया ने कहा की काफी लम्बे समय से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के क्रम ये ख्याल आया की समाज के लिए भी कुछ अलग किया जाये l इसी उद्देश्य को लेकर नगर के चुनाव में वार्ड संख्या – 22 से खड़ी हुई हूँ l जहाँ तक समस्याओं की बात है तो अपने वार्ड की हर समस्या को मैं नजदीक से जान रही हूँ l कई ऐसी बातें सामने आयी हैं जो अबतक मेरे संज्ञान में नहीं थी l चुनाव जीतने के बाद मेरा पूरा फोकस त्वरित गति से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में होगा l अबतक मैं जहाँ भी गयी हूँ लोगों का मेरे प्रति विश्वास और समर्थन मुझे इस बात का संकेत दे रहा है की मैं भारी मतों से जीत कर अपने वार्ड के विकास के लिए कार्य कर सकुंगी l
उन्होंने मतदाताओं से अपील किया की आगामी चुनाव में वो सभी लोग क्रम संख्या – 06 पर ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह पर मोहर लगा कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनायें l


