77वें गणतंत्र दिवस पर यूसिल के सीएमडी ने फहराया राष्ट्रीय झंडा कहा छत्तीसगढ़ के जजावल में खनन लीज को स्वीकृति जल्द शुरू होगा काम ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट हर यूनिट में सक्रीय

SHARE:

जादूगोड़ा : देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस जादूगोड़ा क्षेत्र में धूमधाम से समारोहों के बीच मनाया गया l इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए और ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की खुशियों को आपस में बांटा गया l

मुख्य समारोह यूसिल कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया l यहाँ यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ० कांचम आनंद राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया l इसके बाद उन्होंने केन्द्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल के समादेष्टा ताराचंद के साथ परेड गारद का निरीक्षण किया l

केन्द्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल , झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी , बी जी आर सुरक्षा एवं परमाणु उर्जा केन्द्रीय विद्यालय, नेशनल कैडेट कोर की परेड टुकड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज व  मुख्य अतिथि को सलामी दी l

अपने संबोधन में डॉ० राव ने समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की यूसिल ने पिछले वर्ष कई उपलब्धियां हासिल की है और प्रगति का सफ़र निरंतर जारी है l वर्तमान में हम अपने वर्तमान और आने वाले सभी इकाईयों में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं l न्युकिलर उर्जा सुरक्षित है और प्रदुषण रहित है l यूरेनियम के उत्पादन से हम  देश के उत्थान और रक्षा में अहम् भूमिका अदा करते हैं l इसके लिए यहाँ के सभी कर्मचारी और अधिकारी हर दिन पूरी निष्ठा से कम्पनी के विजन को पूरा करने में लगे रहते हैं l

यूसिल की उपलब्धियों की बात करते हुए उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित स्थान  जजावल में यूरेनियम खनन को वहां की सरकार ने खनन पट्टा प्रदान कर दिया है l जल्द ही वहां यूरेनियम का खनन प्रारंभ कर दिया जायगा l इसके अलावा आई आर ई एल के साथ एक संयुक्त उद्यम के तहत डोमेस्टिक रेयर अर्थ रिसोर्सेस के प्रोजेक्ट में भी काम कर रही है l इसके अलवा राजस्थान के रोहित में भी सफलतापूर्वक खनन का काम जारी है l वहां और बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है l

सीएमडी डॉ० कांचम आनंद राव ने खनन सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा की यूसिल की खदानों में काफी उच्च तकनीक के सुरक्षा उपकरणों को लगाया गया है l जिसके कारण खदान के अन्दर या बाहर की दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सका है l इसके लिए हमारी रेस्क्यू टीम लगातार का कर रही है l यही कारण है की अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित खदान सुरक्षा प्रतियोगिता में हमारी तुमरापल्ली की टीम अव्वल रही है l

इस मौके पर परमाणु उर्जा केन्द्रीय विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने स्वागत गान एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये l सीआईएसएफ के श्वान दस्ते ने अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया l सीएमडी ने इसके बाद दिनभर चलने वाले खेल -कूद प्रतियोगिताएं का उद्घाटन किया l

इस मौके पर यूसिल के सभी विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे l

Leave a Comment