मानगो मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मानगो में चलाया जनसंपर्क अभियान समर्थन का मिला भरोसा

SHARE:

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम मेयर चुनाव काफी दिलचस्प हो चुका है l 13 प्रत्याशी यहाँ से चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं l मगर चर्चा सबसे ज्यादा कुमकुम श्रीवास्तव की हो रही है l महिला कार्यकर्ताओं की टीम के साथ कुमकुम श्रीवास्तव पूरे क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से सीधा संवाद कर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं l

इसकी क्रम में उन्होंने मानगो क्षेत्र के  बाल्टी कारखाना, टैंक रोड, सिलसिला चौक, उलीडीह बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया ओर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की जनता की सेवा करना है जिसमें जलजमाव की समस्या से निजात ओर महिलाओं की सुरक्षा है वही महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना एवं पिंक टॉयलेट का निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से क्रम संख्या -2 पर मतदान करने की अपील की l

Leave a Comment