जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति द्वारा जिले में आयोजित होने वाले आगामी दुर्गा पूजा समारोहों के शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में आयोजन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से उनके सफल समापन को लेकर समिति के अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार के पूर्व भू – राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के आवासीय कार्यालय पर एक संवाददाता सम्मलेन का आयोजन किया गया l
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्रखंडो और दो अनुमंडलो खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समारोहों के शांतिपूर्ण आयोजनों और भक्तिमय वातावरण में समापन के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है l जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके प्रशासनिक पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में विगत आठ वर्षों से समिति सभी पूजा समितियों को साथ लेकर सफलतापूर्वक पूजा समारोहों के आयोजनों में सक्रीय भूमिका अदा करती आ रही है l
उन्होंने कहा की इस बार भी पूर्वी सिंहभूम जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी दुर्गा पूजा कमिटियों के पदाधिकारियों को आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाले आम सभा में आमंत्रित किया गया है जो समिति से जुड़े हैं l इस आम सभा में कमिटी के विस्तार के साथ -साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा कमिटियों की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करवाते हुए समन्वय स्थापित करते हुए उन समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास किये जाएंगे l दुलाल भुइयां ने जानकारी देते हुए कहा की पिछले वर्ष सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के प्रयासों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई पूजा कमिटियों की समस्याओं को सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों के सहयोग से दूर करवाया गया l इस बार और बढ़ – चढ़कर प्रयास किया जायगा ताकि पूजा कमिटियाँ त्रुटी रहित पूजन समारोह आयोजित कर सकें l उन्होंने जिले की सभी दुर्गा पूजा कमिटियों से 13 सितम्बर की बैठक सह आम सभा में भाग लेने का आह्वाहन किया l
समिति के महासचिव ललन यादव ने कहा की वर्तमान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिला कर करीब 350 से अधिक पूजा कमिटियाँ पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति से जुडी हैं और सफलतापूर्वक पूजा समारोहों को आयोजित भी कर रही हैं l अभी ग्रामीण क्षेत्रों की कुछ पूजा कमिटियों ने हमे अनुज्ञप्ति की समस्याओं से अवगत करवाया है l इस बार समिति का प्रतिनिधिमंडल जब जिला प्रशासन के आला अधिकारीयों के साथ बैठक करेगा तो हमारा मुख्य फोकस अनुज्ञप्ति निर्गत करवाने की दिशा में प्रयास करना होगा l इसके साथ – साथ हर बार की तरह इस बार भी कार्पोरेट संस्थानों से उनके क्षेत्रों में आने वाले पूजा कमिटियों को सहयोग करने का आग्रह किया जायगा l जिसमे पेयजल की व्यवस्था, चलंत शौचालय,नि:शुल्क बिजली कनेक्शन एवं भोग के लिए एक निश्चित प्रोत्साहन राशियों का ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा कमिटियों को बीच वितरण जैसे अन्य प्रमुख मुद्दे शामिल हैं l
समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिले की सभी पूजा कमिटियों के साथ है और उके हर संभव सहयोग के लिए चौबीसों घंटे सातो दिन पूरी प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है l पिछले साल जितनी भी पूजा कमिटियाँ हमारे सात जुडी थी उन सभी को हमारा सक्रीय सहयोग मिला और उन्होंने अपने क्षेत्रों में निर्बाध रूप से आयोजनों को किया l कई जगह हर साल बिजली जाने की समस्या रहती थी समिति के प्रयास से उसे दूर किया गया l कई पूजा कमिटियों को उनके निकटतम कार्पोरेट संस्थाओं से सहयोग उपलब्ध करवाया गया , कुछ कमिटियों को जिला प्रशासन से बात करके वर्षों से रुके हुए अनुज्ञप्ति के आवेदन पर कारवाई करवा कर उन्हें अनुज्ञप्तियाँ निर्गत करवाई गयी l उन्होंने कहा की शहरी क्षेत्र की दुर्गा पूजा कमिटियों को तो सभी सुविधाएँ सुगमता से उपलब्ध हो जाती हैं l मगर ग्रामीण क्षेत्र खासकर बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की कई ऐसी दुर्गा पूजा कमिटियाँ हैं जिन्हें पूजा समारोह के आयोजनों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है l हमारा फोकस ऐसी सभी समस्याओं को दूर कर उनके आयोजनों को सफल बनवाना है l इस बार भी पूर्व की तरह पूरी सक्रियता से हमलोग जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उन समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास करेंगे l
इस संवाददाता सम्मेलन में समिति के संयुक्त सचिव डॉ० श्याम शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, बिरेन्द्र सिंह, हर्ष यादव , विनीता मिश्रा, रामबाबू यादव,कार्यालय सचिव कमल राम यादव, सचिव निमाई मंडल,पवन उपाध्याय, नन्द किशोर ठाकुर,मन्नू मंडल,देवदर्शिनी बोस, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार , कानूनी सलाहकार विप्लब भुइयां एम डी सुलतान,आशीष सिंह,कुञ्ज विभार सहित सभी सदस्य उपस्थित थे l







