गाँधी मार्केट में पांच लाख की लागत से बनेगा भव्य पूजा पंडाल दुर्गा पूजा कमिटी ने किया पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन

SHARE:

जादूगोड़ा :  दुर्गोत्सव 2026 को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटी गाँधी मार्केट सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों ने जय माता दी के उद्घोष के साथ पंडाल निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया l

जादूगोड़ा क्षेत्र की प्रमुख दुर्गा पूजा कमिटियों में से एक गाँधी मार्केट सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के लिए इस बार जादूगोड़ा के प्रसिद्ध पंडाल निर्माता राजा टेंट हाउस द्वारा पांच लाख की लागत से भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है l इसके लिए बंगाल से विशेष रूप से कारीगरों को बुलाया गया है l

पूजा कमिटी के सदस्यों ने बताया की इस बार सभी सदस्य पूरे जोर -शोर से आयोजन को भव्य बनाने में लगे हुए हैं l इसके लिए स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है l पूजा के दौरान सप्तमी महाअष्टमी और महानवमी को लगातार प्रसाद वितरण के साथ – साथ कन्या पूजन का कार्यक्रम भी पूर्व की तरह आयोजित किया जा रहा है l

इस भूमि पूजन में नवीन प्रताप सिंह , केदार नाथ प्रसाद, रोहित राकेश सिंह, संतोष तिवारी, दिनेश सिंह ,मुन्ना कुमार जाना, राजू रजक, राजा मिश्रा,पुष्पराज, रामबचन यादव,के.एन. राम,मुरारी कुमार,रामू सिंह,विक्रम यादव ,बिट्टू गुप्ता,अभिषेक कुमार सिंह,सोनू महतो,वरुण प्रसाद डांगी सहित सभी सदस्य उपस्थित थे l

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई