जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिले की दुर्गा पूजा कमिटियों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा समारोहों के सफल आयोजन करवाने की तैयारियों में जुट गयी हैं l सेंट्रल समिति के पदाधिकारी विभिन्न पूजा कमिटियों द्वारा आयोजित किये जाने वाले पूजा समारोह स्थलों का दौरा कर पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत हो रहे हैं ताकि जिला प्रशासन को पूजा समितियों की समस्याओं से अवगत करवा कर उन्हें आयोजन के लिए उचित सुविधा दिलवाई जा सके l
इसी क्रम में पूर्वी सिहंभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा की टीम ने गोविंदपुर में विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया साथ ही साथ आगामी 13 सितम्बर को जमशेदपुर परिसदन में आयोजित अगली बैठक को लेकर समितियों की सुचित करते हुए निमंत्रित किया l
सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सचिव हर्ष यादव ने बताया की इस वर्ष जिले में संपन्न होने वाले दुर्गा पूजा समारोहों की सफलता सुनिश्चित करने एवं उन्हें जिला प्रशासन की और से उपलब्ध होने वाली हर मुमकिन सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास किया जायगा l इसके लिए आगामी बैठक में चर्चा होनी है l इसी बात को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के बाहरी क्षेत्रों तथा अर्ध शहरी क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है l इस बार सेंट्रल समिति का ये प्रयास होगा की सभी पूजा कमिटियों की समस्याओं का समाधान करवा दिया जाये l
इस अवसर पर विवेक सिंह, विशाल यादव,सननी जी , कृष्णा जी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे






