धालभूमगढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष काकुली ने विद्युत् विभाग के एसडीओ को दिया ज्ञापन तेतुलडांगा गाँव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी

SHARE:

धालभूमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने विद्युत् विभाग के एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपकर धालभूमगढ़ के तेतुलडांगा गाँव में 24 घंटे में नया विद्युत् ट्रांसफॉर्मर लगाने का आग्रह किया l इसपर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने त्वरित कारवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू करते हुए ग्रामवासियों को नया ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे में उपलब्ध करवाने का भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया l

वरिष्ठ भाजपा नेता विमल सिंह मुंडा ने धालभूमगढ़ के तेतुलडांगा गाँव में भ्रमण के दौरान ये पाया की वहां का विद्युत् ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिनों से जला हुआ है और ग्रामीण गर्मी से बेहाल हैं l उन्होंने इस बात की जानकारी धालभूमगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह को दिया जिसके बाद उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस दिशा में पहल शुरू की l काकुली सिंह ने बताया की विद्युत् विभाग के एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया है की 24 घंटे में तेतुलडांगा गाँव में विद्युत् व्यवस्था बहाल कर दी जायगी l उन्होंने कहा की कहा कि ग्रामीणों को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और भाजपा हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

इस मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष गीता मुर्मू, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय साह सोमा कर, पूर्णिमा रॉय, , दीपू अधिकारी एवं संजय सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने अपनी माँ शकुन्तला सिंह के साथ मिलकर बोकारो के दलित युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना सीजेएम कोर्ट ने शकुन्तला के नाम गैर जमानती वारंट किया जारी