मानगो मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने मानगो के क्षेत्रों का किया दौरा स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क उपलब्ध करवाने का संकल्प दोहराया

SHARE:

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव का अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी है l हर दिन महिलाओं की पूरी टीम के साथ उनके द्वारा मतदाताओं के दरवाज़े पर पहुँच कर सीधा संवाद किया जा रहा है l सबसे महत्वपूर्ण बात ये है की उन्हें आम जनता का पूरा समर्थन भी मिलता दिख   रहा है l

इसी क्रम में कुमकुम श्रीवास्तव ने सुंदरबन फेज़ 1, रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, सिंधु कानू नगर डिमना व अन्य नजदीकी क्षेत्र में जनसंपर्क पदयात्रा कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और समस्याएँ साझा की।

कुमकुम श्रीवास्तव ने भरोसा दिलाया कि जनता की भागीदारी से मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जाएगा। बेहतर मानगो के निर्माण हेतु 23 फरवरी को छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला।

Leave a Comment