घाटशिला : पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता प्रतिपक्ष शुबेंदु अधिकारी ने घाटशिला के दाहीगोडा सर्कस मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में घाटशिला की जनता से आगामी 11 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में क्रम संख्या – 1 पर बटन दबा कर भाजपा गठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की l
इस जन सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष शुबेंदु अधिकारी ने कहा की झारखण्ड में बंगाल की तर्ज पर परिवारवाद की सरकार चल रही है l हेमंत सोरेन सही अर्थों में ममता बनर्जी के स्टूडेंट हैं l जो वहां होता है उसकी कॉपी हेमन्त बाबु करते हैं l बंगाल में बुआ भतीजा तो झारखण्ड में परिवार ही सत्ता पर कुंडली मारे बैठा है l भ्रष्टाचार चरम पर है l झारखण्ड में कानून – व्यवस्था ध्वस्त है और यहाँ की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है l यह बदलाव खतरनाक है l यहाँ घुसपैठिये तेजी से पाँव पसार रहे है और अब झारखण्ड में लैंड जिहाद शुरू हो गया है l गरीब आदिवासियों को जंगलों से भगा कर उनकी जमीन चीनी जा रही है l और खुद को आदिवासियों की हिताशी बताने वाली सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है l उन्होंने घाटशिला अनुमंडल के फूलपाल गाँव का उदाहरण देते हुए बताया की आज से कुछ साल पहले वो आदिवासियों का एक छोटा सा जनजातीय बहुल टोला था जहाँ केवल आदिवासी समुदाय के लोग रहते थे मगर अब वहां एक विशाल मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है l जो गहन चिंता का विषय है l अब समय है जागने का l जनता जाग चुकी है यही कारण है की अब घाटशिला की जनता बदलाव चाहती है और ये तभी संभव है जब यहाँ से सही प्रतिनिधि का चुनाव करके उसे सदन में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाये l उन्होंने कहा की घाटशिला प्राकृतिक सौन्दर्य और सांस्कृतिक विरासत का अनोखा संगम है l यह महान बांग्ला साहित्यकार बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय की धरती है जहाँ से उन्होंने पथेर पांचाली और अरण्य दिनरात्रि जैसी अमर कृतियों की रचना की है l घाटशिला भी पहले बंगाल का ही हिस्सा था इसलिए यहाँ की बोली और संस्कृति में आज भी बंगाल की जहालक मिलती है l इस बार मैं यहाँ आया हूँ आप सभी लोगों से ये आवाहन करने की घाटशिला की धरती से भाजपा गठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जिता कर बंगाल में होने वाले आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का आगाज करें ताकि बंगाल में विकास का एक नया कमल खिले l शुबेंदु अधिकारी ने युवा वर्ग से आवाहन किया की यदि बंटोगे नहीं तो कटोगे नहीं l इसका जीता जागता उदाहरण हरियाणा और महाराष्ट्र है l बंगाल के बारे में उन्होंने कहा की बंगाल में अभी तस्करी का सिंडिकेट चल रहा है गोपिबल्लभपुर से लगातार प्रतिदिन हजारों टन बालू की तस्करी हो रही है l आयरन और कोल जैसे कीमती खनिजों की तस्करी के आये दिन केस पकड़ में आ रहे हैं l मगर कोई कारवाई नहीं हो रही है l प्राकृतिक खनिज संपदाओं का जमकर दोहन हो रहा है l इसपर तुष्टिकरण की राजनीति से माहौल दिनपर दिन खराब होता जा रहा है l झारखण्ड में भी बदलाव की जरुरत है और इसकी शुरुआत घाटशिला से करनी होगी l उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील को दोहराया l
जामा की पूर्व विधायक एवं भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा की झारखण्ड में रोजगार सृजन ठप्प पड़ गया है l जेपीएससी के पेपर लीक हो जा रहे है l सी एम् स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थिति बुरी है l मगर सरकार अपनी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है l मइयां सम्मान योजना के नाम पर हमारी झारखंडी बहनों को ठगने का काम किया गया है l आलम ये है की जिन लोगों के खाते में चुनाव के समय रुपये भेजे गए थे अब उनसे रूपया वापस लिया जा रहा है l झारखण्ड में तेजी से रोहिंग्या मुसलमान घुसपैठ करके यहाँ की आदिवासी जनता की जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं l यह गंभीर चिंता का विषय है l इसलिए बदलाव जरुरी है और इसकी शुरुआत घाटशिला से करनी है l उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से आगामी 11 नवम्बर को बढ़ -चढ़कर मतदान करने की अपील की l

भाजपा के फायर ब्रांड नेता अभय सिंह ने बढ़ते घुसपैठ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की अभी भी समय है यदि हमलोग नहीं संभले तो आज फूलपाल में एक मस्जिद बनी है आने वाले दिनों में झारखण्ड से आदिवासी जनजाति का नाम मिट जायगा इसलिए बदलाव के लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो जाएँ l नहीं तो हमलोगों को अपने पर्व को मनाने के लिए भी फॉर्म भरना पड़ेगा l बाबूलाल सोरेन की जीत से यहाँ के तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों को जवाब देना है l ताकि सामाजिक संरचना बनी रहे l
इसके अलावा सभा को चाईबासा की भाजपा नेत्री पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम,जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरन महतो, भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन , दिनेशानंद गोस्वामी, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, मांडर विधायक अमित यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्या तिवारी , दिनेश साव ने भी संबोधित किया l

