सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल दुलाल भुइयां के नेतृत्व में उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला सौंपा 34 सूत्री मांग-पत्र आयोजन की सफलता के लिए समन्वय और सहयोग का मिला भरोसा

SHARE:

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने समिति के अध्यक्ष सह पूर्व भू -राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० एहतेशाम वकारिब से उनके कार्यालय में मुलाकात की l

दुलाल भुइयां ने पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला में आगामी शारदीय दुर्गा पूजा समारोहों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए समिति द्वारा की जा रही तैयारियों से अवगत करवाते हुए 34 सूत्री मांगो को रखा l

जिसमे प्रमुख रूप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की लंबित दुर्गा पूजा अनुज्ञप्तियों को यथासमय निर्गत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा के दौरान निर्बाध बिजली अप्पोरती सुनिश्चित करवाने, पूजा के दौरान बरसात को देखते हुए टाटा स्टील से स्लैग की आपूर्ति करवाने, पूजा पंडाल तक पहुंचे वाली सडको की मरम्मत करवाने, चलंत बायो टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, विसर्जन मार्ग के बीच में आने वाले बिजली के तारों की मरम्मत करवाने, तथा पेड़ों की डालियों की छंटाई करवाने समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगो को रखकर पूजा से पूर्व समाधान का आग्रह किया गया l साथ ही समिति के अध्यक्ष ने उपायुक्त से आग्रह किया की झारखण्ड सरकार के द्वारा राज्य भर की पूजा कमिटियों को तथा अपने -अपने क्षेत्रों में आने वाली दुर्गा पूजा कमिटियों को सम्बंधित कॉर्पोरेट संस्थाएं निगमित सामाजिक दायित्व के तहत भोग आदि के निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करें l साथ ही सप्तमी, अष्टमी, नवमी एवं दशमी को अग्निशमन सेवा एवं चलंत स्वास्थ्य सेवा सक्रिय रखने , तथा सप्तमी, अष्टमी, नवमी एवं दशमी को शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गयी l

वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पूजा पंडालों से मेन रोड तक ग्रीन कॉरिडोर बनवाने, पूजा पंडालों में महिला पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति करने, पूजा से पूर्व विसर्जन घाटों की मरम्मत करवा कर नदी में डेंजर जोन को लाल रिबन द्वारा चिन्हित कर वहां सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करवाने, तथा संवेदनशील पूजा पंडालों में विशेष पुलिस बल तैनात करने जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से ध्यान आकृष्ट करवाया l प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने अनावश्यक जाम की स्थिति से बचने के लिए पूजा पंडालों से कुछ दूरी पर स्थानों को चिन्हित कर पार्किंग की व्यवस्था करवाने की भी मांग रखी l

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सेंट्रल दुर्गा पूजा समिती की सभी मांगो को ध्यान से सुना और सम्बंधित विभागों और थाना प्रभारियों को उनके अनुपालन को सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित करने का भरोसा दिया l अधिकरीद्वय ने सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया की उनके द्वारा सुझाये गए बिन्दुओं पर जिला प्रशासन गंभीर है और सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जैसी सक्रीय संस्थाओं के सहयोग से दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है l

इस प्रतिनिधिमंडल में महासचिव ललन यादव, वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, बलदेव सिंह मेहरा, पवन कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव डॉ. श्याम शर्मा, अधिवक्ता विनीता मिश्रा, हर्ष उपाध्याय, सचिव कुंज विभोर, हर्ष यादव, प्रोफेसर मनोज किशोर, देवदर्शिनी बोस, कार्यालय सचिव कमल राम यादव, तापस रामस्वरूप यादव, जितेंद्र कुमार वीरेंद्र सिंह कमल यादव अनिरुद्ध गिरी नंदकिशोर ठाकुर देवासनी बोस, सुल्तान अहमद, आशीष ठाकुर, अशोक कुमार सिंह,भोला लोहार,  कुमार गौरव ,चटर्जी सहित ,अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई