रथ यात्रा महोत्सव : मौसीबाड़ी में प्रतिदिन किया जा रहा प्रसाद वितरण जादूगोड़ा क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु प्रतिदिन हो रहे शामिल 26 जुलाई को निकाली जायगी बेहूड़ा रथ यात्रा

SHARE:

जादूगोड़ा:  यूसील कॉलोनी जादूगोड़ा शिव मंदिर परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित मौसीबाड़ी में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है l पूरा मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के जयकारों से गूँज रहा है l  शिव शक्ति संघ के तत्वधान में आयोजित इस रथ यात्रा महोत्सव में मंदिर परिसर के पास बनाये गए मौसी बाड़ी में महाप्रभु जगन्नाथ बहन सुभद्रा और दाऊ बलराम जी प्रवास कर रहे है l पुरोहित द्वारा प्रतिदिन भगवान् को भोग अर्पित करने के बाद उसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जा रहा है l जहाँ सैकड़ों की संख्या में सभी श्रद्धालु महाभोग ग्रहण कर रहे हैं l

शुक्रवार को बेहूड़ा रथ यात्रा का आयोजन होगा जिसमे भगवान् को पुनः रथ में बैठा कर श्री मंदिर में लाकर स्थापित कर दिया जायगा l

मंदिर के प्रधान पुरोहित ददन पाण्डेय ने बताया की बेहूड़ा रथ यात्रा की तैयारी की जा रही है l पूरे आयोजन को भव्य बनाने में मंदिर कमिटी के सदस्य जोर – शोर से तैयारीयों में लगे हैं l इसके लिए खाजा का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया जायगा l साथ ही दानदाताओं की ओर से जो भी भोग सामग्रियां उपलब्ध करवाई जाएँगी उन्हें भी भगवान् को अर्पित करके भक्तों के बीच बाँट दिया जायगा l  इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरे मंदिर परिसर में विद्युत् की आकर्षक सज्जा की गयी है l

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में जादूगोड़ा के युवा समाजसेवी और भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता ने भी भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपने हाथों से महाभोग का वितरण किया l

इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सभी पदाधिकारी और स्थानीय युवा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रमुख रूप से गणेश साहू,अशोक सिंह, अमित पाण्डेय, आनंद ठाकुर, अनुज कुमार,रुद्राक्ष पाण्डेय,महेश साहू , गोपाल पात्रो, रोशन रजक, ऋतिक गुप्ता, शांतनु हालदार,अमित दे, गोपाल साहा सहित शामिल हैं l

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने अपनी माँ शकुन्तला सिंह के साथ मिलकर बोकारो के दलित युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना सीजेएम कोर्ट ने शकुन्तला के नाम गैर जमानती वारंट किया जारी