भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने अपनी माँ शकुन्तला सिंह के साथ मिलकर बोकारो के दलित युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना सीजेएम कोर्ट ने शकुन्तला के नाम गैर जमानती वारंट किया जारी

SHARE:

जमशेदपुर : यूसिल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जादूगोड़ा के भोले -भाले युवको से लाखों रुपयों की ठगी करने तथा जादूगोड़ा के इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाई रमेश दास से रंगदारी मांगने वाले केस के नामजद आरोपी  भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार और उसकी माँ शकुन्तला सिंह पति- स्व० बिजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा झारखण्ड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के निवासी सुमित कुमार पासवान से जादूगोड़ा के यूसिल कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,72000/- ( दो लाख बहत्तर हज़ार ) रुपयों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है l इस सम्बन्ध में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तेनुघाट के न्यायालय ने रोहित सिंह की माँ शकुन्तला सिंह के नाम गैर जमानती वारंट जारी कर जादूगोड़ा थाना को भेजा है l

घटना के सम्बन्ध में सुमित कुमार पासवान ने बताया की वर्ष 2024 में जमशेदपुर में वो अपने जीजा के घर गए हुए थे l उनके जीजा के एक मित्र  भारतीय जनता पार्टी के नेता है l इसी दौरान उनकी मुलाकात नवरंग मार्केट निवासी  रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार पिता – स्व० बिजेंद्र प्रसाद सिंह,से जमशेदपुर में भाजपा के कार्यक्रम में हुई l बातचीत के दौरान रोहित सिंह ने सुमित को अपना परिचय देते हुए कहा की उसके पिता झारखण्ड पुलिस में डीएसपी रह चुके है l सत्ता के गलियारों में उसकी बहुत पहचान है l साथ ही उसकी यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा के वरीय अधिकारीयों से भी खासी पहचान है l उसने सुमित कुमार पासवान को झांसे में लेते हुए कहा की वो उनकी नौकरी यूसिल जादूगोड़ा में अच्छे पद पर लगवा सकता है l  इसके लिए उसने सुमित पासवान से दस प्रतिशत रकम नौकरी दिलवाने के नाम पर मांग किया l जिसके बाद उसके झांसे आये युवक सुमित पासवान ने उसे रुपये दे दिए l

रुपये मिलने के बाद कुछ दिनों तक आश्वासन का दौर चला उसके बाद रोहित सिंह ने सुमित पासवान का फोन उठाना बंद कर दिया l तंग आकर पीड़ित सुमित पासवान ने जादूगोड़ा आकर रोहित सिंह से अपने रुपयों की मांग की जिसके बाद काफी दवाब देने पर रोहित ने उसे अपनी माँ शकुन्तला सिंह से मिलवाया l रोहित की माँ ने सुमित को आश्वासन दिया की उसके पैसे जल्द ही भुगतान कर दिया जायगा l इसके एवज में शकुन्तला सिंह ने अपने पुत्र रोहित सिंह के कहने पर बैंक ऑफ़ बडौदा जादूगोड़ा शाखा का एक चेक नंबर – 000025  दिनांक – 10 .04. 2024 जिसमे 2,72000/- की रकम भरी गयी थी सुमित पासवान को दे दिया l इस चेक को जब दिनांक – 23 .05.2024 को सुमित पासवान बैंक ऑफ़ इंडिया गोमिया शाखा में भुगतान प्राप्त करने के लिए अपने खाते में डाला तो चेक बाउंस कर गया l इसके बाद फिर से रोहित सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया l

माँ – बेटे द्वारा लगतार जालसाजी से तंग आकर सुमित पासवान ने अपने अधिवक्ता  के माध्यम से शकुन्तला सिंह को दिनांक – 26 .06 . 2026 को क़ानूनी नोटिस भेजा l जिसे उसने रिसीव नहीं किया l लगातार इस धंधे को कर रही माँ -बेटे की जोड़ी ने सोचा की इस प्रकार वो कानून के शिकंजे से बच जाएंगे l मगर ऐसा नहीं हुआ l

सुमित कुमार पासवान ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बेरमो तेनुघाट के न्यायालय में दिनांक – 06.08.24 को एक शिकायत वाद नंबर – 790 / 2024 दाखिल किया l इसपर संज्ञान लेते हुए अदालत ने शकुन्तला सिंह ,पति – स्व० बिजेंद्र प्रसाद सिंह , नवरंग मार्केट निवासी के नाम समन जारी उसे दिनांक – 13 /12 /2024 को अदालत के समक्ष हाज़िर होने का निर्देश दिया l मगर गरीबो और लाचारों  को ठग -ठगकर और उनका  पैसा  डकार -डकार कर पूरी तरह से ढीठ हो चुकी शकुन्तला सिंह अदालत में हाज़िर नहीं हुई l इसके बाद पुनः अदालत ने दिनांक – 19 /12 / 2024 को शकुन्तला सिंह के नाम गिरफ़्तारी का वारंट जारी कर उसे पेश करने के लिए जादूगोड़ा थाना को निर्देश दिया l इसके बाद भी पुलिस शकुन्तला सिंह को अदालत में हाज़िर नहीं कर सकी l

पीड़ित ने बताया की अदालत से गैर जमानती वारंट भी जारी करके जादूगोड़ा थाना को भेजा गया है l मगर आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हो रही है l

सुमित पासवान के अधिवक्ता संजय कश्यप का कहना है की अदालत में शकुन्तला सिंह की कुर्की जब्ती एवं इश्तेहार के लिए आवेदन डाल  दिया गया है l जल्द ही आरोपी की कुर्की जब्ती का आदेश भी आ जायगा l

जहाँ तक रोहित सिंह उर्फ़ रोहित सिंह परमार के अपराधिक इतिहास को देखा जाये तो ये पुराना जालसाज रहा है l जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इसका अपना एक गिरोह है जो जादूगोड़ा और इसके आस -पास के भोले – भाले लोगों को फँसा कर इसके पास लाता है और उनलोगों को ये यूसिल , स्वास्थ विभाग , उपायुक्त कार्यालय जैसे जगहों पर नौकरी दिलवाने के नामपर उनसे लाखों रुपयों की ठगी करता है और फिर उनका पूरा पैसा डकार जाता है l

हाल ही में इसपर जादूगोड़ा के प्रतिष्ठित व्यवसाई रमेश दास से रंगदारी मांगने का केस नंबर – 245 /2025 दिनांक – 13 .10. 2025 दर्ज हुआ है l इस केस में रोहित सिंह नामजद अभियुक्त है l इतना ही नहीं पूरे जिला में इसने करीब 250 से अधिक लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपयों  का चूना लगाया है l इतना ही नहीं रोहित सिंह और उसकी माँ शकुन्तला पर सरकार से जालसाजी कर लाल राशन कार्ड बनाने का भी आरोप है l जिसकी जांच चल रही है l

अब देखने वाली बात ये होगी की पुलिस इस बार भी जादूगोड़ा थाना के बिलकुल पास रहने वाली  शकुन्तला सिंह को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं l

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

भाजपा के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह ने अपनी माँ शकुन्तला सिंह के साथ मिलकर बोकारो के दलित युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना सीजेएम कोर्ट ने शकुन्तला के नाम गैर जमानती वारंट किया जारी